फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: हैमर थ्रो में तान्या ने झारखंड में जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 6
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बागपत। सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज की छात्रा तान्या चौधरी ने हैमर थ्रो की नेशनल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर कॉलेज और जिले का नाम रोशन किया है। इससे कालेज में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज के शारीरिक शिक्षा के वरिष्ठ प्रवक्ता वरुण चौहान ने बताया कि झारखंड में 15 से 18 मई तक सीनियर नेशनल हैमर थ्रो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें कॉलेज की छात्रा तान्या चौधरी ने प्रतिभाग किया और अच्छा प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने बताया कि तान्या चौधरी मूल रूप से गाधी गांव की रहने वाली है और इससे पहले भी वह कई पदक जीत चुकी है। उसके पदक जीतने पर कॉलेज प्रबंधन ने वीडियो कॉल पर उसे बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें