फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बुढ़सैनी की रचना और गाधी की तान्या ने राज्य स्तर पर जीते पदक -स्वर्ण पदक जीतने पर रचना यादव का राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो - 4
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी। बुढ़सैनी गांव की रचना यादव ने वाराणसी में हुई राज्य स्तरीय हेमर थ्रो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक और गाधी गांव की तान्या चौधरी ने कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने पर रचना यादव का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
विज्ञापन

वाराणसी में छह से सात मई तक राज्य स्तरीय सीनियर महिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता हुई थी। इसमें बुढ़सैनी गांव की रचना यादव ने हेमर थ्रो में 65.50 मीटर नेशनल का रिकार्ड तोड़ दिया। उसने प्रतियोगिता में 65.75 मीटर हेमर फेंककर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्रतियोगिता में इलाहाबाद की श्रुति दूसरे स्थान पर और बागपत के गाधी गांव की तान्या चौधरी तीसरे स्थान पर रही। रचना यादव के स्वर्ण पदक जीतने पर उसका नेशनल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। वह 15 मई से भुवनेश्वर में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें