बड़ौत। दुष्कर्म के मामले में जेल से छुटकर आए एक आरोपी ने रविवार रात मोहल्ले के एक मकान में घुसकर विवाहिता से छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने महिला और उसके पति के साथ मारपीट कर दी। साथ ही पुलिस से शिकायत करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दे डाली पीड़ितों ने कोतवाली रेलवे रोड पुलिस चौकी पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
सोमवार को पीड़ित दम्पती कोतवाली पहुुंचा और न्याय की गुहार लगाई। बताया कि रविवार रात्रि लगभग डेढ़ बजे मोहल्ले में रहने वाला एक युवक दीवार फांदकर मकान में घुस गया और विवाहिता के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। शोर सुनकर पति पहुंचा तो आरोपी ने दोनों के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद आरोपी फरार हो गया।