फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात तक होती रही बारिश, बढ़ गई ठंड

विज्ञापन
बागपत में रात 8 बजे झमाझम बारिश के बीच जाते वाहन चालक - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
रात तक होती रही बारिश, बढ़ गई ठंड
विज्ञापन

बागपत। मौसम ने तेवर बदल लिए हैं। बुधवार को दिनभर बादल छाए रहे। दोपहर बाद हुई बारिश से मौसम ठंडा हो गया। इससे प्रदूषण भी कम हो गया। वहीं गन्ने की छिलाई और गेहूं की बुआई का कार्य प्रभावित हुआ। बारिश बढ़ी तो गेहूं की बुआई पिछड़ने के आसार बन गए हैं। देर रात तक बारिश जारी थी।
विज्ञापन

बुधवार को बादल छाए रहने से दोपहर के समय ही अंधेरा छा गया। वाहन चालकों को लाइट जलाकर गुजरना पड़ा। न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तक गिर गया। वातावरण में छाया स्मॉग भी कम हो गया। एक्यूआई 202 रिकॉर्ड किया गया। वहीं, ऐसे किसान जिन्हें एक-दो दिन में बुआई करनी थी, उन्हें अब कई दिन तक इंतजार करना पड़ेगा। हालांकि फसलों को किसी तरह का नुकसान नहीं होगा। रमाला, दोघट और दाहा समेत कई क्षेत्रों में अधिक बारिश हुई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अब लगातार तापमान गिरेगा और ठंड बढ़ती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें