फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: घुटने जमीन पर टिके होने से उठे सवाल

विज्ञापन
बागपत : खेकड़ा के मोहल्ला विजयनगर निवासी मृतक विनेश का फाईल फोटो। - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
खेकड़ा। नगर में डूंडाहेड़ा मार्ग स्थित कब्रिस्तान में फांसी के फंदे पर लटके मिले युवक की परिजनों ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए फोटो से पहचान की तो आत्महत्या को लेकर भी सवाल उठने लगे। जहां पहले उसे तांत्रिक माना जा रहा था, वहीं परिजनों ने इससे इंकार किया। इसके साथ ही युवक के घुटने जमीन पर टिके पर होने के कारण परिजन भी हत्या होने का शक जता रहा है। हालांकि वह भी पुलिस की तरह पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

कब्रिस्तान में पेड़ से फंदे पर लटके मिले युवक की खेकड़ा के मोहल्ला विजयनगर के रहने वाले विनेश खेरीवाल के रूप में पहचान हुई, तो परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। मृतक के पिता भंवर सिंह और भाई रूपेश कुमार को जब पता चला कि विनेश के घुटने भी जमीन पर टिके हुए थे, तो उन्होंने कहा कि उसकी हत्या हो सकती है। पहले पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी देखेंगे और उसके बाद ही इसको लेकर किसी तरह की आगे की कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि विनेश के तंत्र क्रिया करने के बारे में उनको जानकारी नहीं है, लेकिन वह बीच-बीच में घर से गायब हो जाता था। उनके अनुसार पुलिस से अभी इस बारे में ज्यादा बात नहीं हुई है। वहीं सीओ विजय चौधरी का कहना है कि सुसाइड नोट व अन्य स्थिति को देखकर मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है और उसके बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

खेकड़ा थाने में पहुंचे मृतक युवक विनेश के परिजन- फोटो : KAHKRA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें