फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित--दो पक्षों में झगड़ा होने पर पहुंची पुलिस के सामने पथराव, फायरिंग का आरोप

विज्ञापन
नंगला पॉइस में झगड़े के दौरान घायल हुए लोग - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमीनगर सराय। नंगला पोइस गांव में शुक्रवार रात दो पक्षों में झगड़े की सूचना पाकर पहुंची पुलिस के सामने पथराव हुआ। वहीं, फायरिंग करने का भी आरोप है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार नंगला पोइस गांव में शुक्रवार रात इंद्रपाल पक्ष का दूसरे लोगों से झगड़ा हो गया। जिसमें दोनों पक्षों में लाठी-डंडे व धारदार हथियार चलने से छह-सात लोग घायल हो गए। इसकी जानकारी पाकर एसआई रजत कुमार पुलिस टीम के साथ नंगला पोइस गांव पहुंचे। यहां पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों के लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन मामला शांत नहीं हुआ। झगड़ा कर रहे पक्षों ने पथराव शुरू कर दिया, जिससे भगदड़ मच गई। इसके अतिरिक्त फायरिंग भी होने का आरोप लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

एसआई रजत कुमार ने बताया कि थाने से पुलिस बल बुलाकर स्थिति पर काबू पाया। जिसमें एसआई की तहरीर पर थाने में दोनों पक्षों के 24 नामजद समेत 39 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। उधर, सीओ देवेंद्र शर्मा ने बताया कि नंगला पोइस के मामले में दीपक, उज्ज्वल व उत्कर्ष को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। उधर, सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात किया गया।
विज्ञापन

इनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
नंगला पोइस गांव में हुए झगड़े के मामले में एक पक्ष के इंद्रपाल, ऋषिपाल, भूरे, श्रवण, विकास उर्फ विक्की, बॉबी, मोनू, अमित, विपुन, सुनीता व आठ-दस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। जबकि दूसरे पक्ष के भूषण, मनोज, संदेश उर्फ सनी, उत्कर्ष, हर्ष, उज्ज्वल, दीपक, मुकेश, भूरा, श्रीकांत, राजू, सुरेश, कंवरपाल, सुरेश देवी व छह अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें