बागपत। सीएचसी अधीक्षक विभाष राजपूत ने बताया कि बागपत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के चार युवकों को संदिग्ध मानते हुए बृहस्पतिवार को सरूरपुर सीएचसी में क्वारंटीन किया है। उन्हें जानकारी मिली थी कि चारों युवकों की दिल्ली में भर्ती कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने की संभावना है। बृहस्पतिवार को उन्होंने अपनी टीम डॉक्टर श्रवण गोस्वामी, मनोज कुमार ,श्रीमती पूजा, समस्त आशा एवं आंगनबाड़ी एवं स्थानीय पुलिस प्रशासन के सहयोग से एंबुलेंस से सीएचसी सरूरपुर के क्वारंटीन सेंटर में भर्ती कराया गया। दिल्ली से आए युवक को आइसोलेशन की सलाह दी गई है। ग्राम प्रधान कृष्णपाल ने स्वास्थ्य विभाग को युवक के बारे में जानकारी दी। सीएचसी बिनौली से डॉ. जुनैद अहमद, फार्मेसिस्ट निजामुल हसन, कमला प्रसाद, राजेंद्र सिंह ने युवक के स्वास्थ्य की जांच की। सीएचसी अधीक्षक डा. अतुल बंसल ने बताया कि युवक को खांसी बुखार की शिकायत है। उसे 14 दिन के लिए घर पर ही आइसोलेट रहने की सलाह दी गई है।