छपरौली (बागपत)। बदरखा गांव निवासी किसान राम कुमार पुत्र सुरजीत तीन दिन पहले खेत पर पशुओं का चारा लेने गया। जब वह खेत से नहीं लौटा तो उनका बेटा विक्रांत खेत पर गया और वहां पर खड़ी भैंसा बुग्गी को घर लेकर गया। तीन दिन तक परिजनों ने किसान की तलाश की, लेकिन वह कहीं नहीं मिले। बुधवार को ककौर कलां घाट के पास एक शव दिखाई दिया तो ग्रामीणों ने फोन से पुलिस को सूचना दी । एसआई देशराज टीम के साथ पहुंचे। शव की शिनाख्त रामकुमार निवासी बदरखा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर छपरौली दिनेश कुमार चिकारा ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर किसान की मौत का कारण पता चलेगा।