बागपत। सीएचसी अधीक्षक डॉ विभाष राजपूत ने बताया कि जीटीबी दिल्ली में तैनात सफाई कर्मी की चार दिन पूर्व कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उसकी गर्भवती पत्नी का सैंपल जांच के लिए भजा गया था। शनिवार को महिला की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव मिली थी। हिस्ट्री खंगालने के बाद जानकारी मिली थी कि महिला ने 23 मई को नगर के अल्ट्रासाउंड सेंटर पर अपना चेकअप कराया था। पूछताछमें सेंटर के संचालक ने इस बारे में कोई जानकारी नही दी। दस्तावेज चेक करने के बाद इसकी पुष्टि हुई। रविवार को सेंटर के संचालक, दिल्ली के एक चिकित्सक, दो महिला और एक पुरुष स्टाफ को सीएचसी सरुरपुर में क्वारंटीन कर उनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए है।
सूजती में मिला कोरोना पॉजिटिव सब्जी आढ़ती
दोघट। बड़ौत के कोरोना पॉजिटिव सब्जी आढ़ती के संपर्क में आने वाले कुछ लोगाें के स्वास्थ्य विभाग ने एक सप्ताह पूर्व सैंपल लिए थे। साथ ही इन सभी को होम क्वारंटीन किया गया था। शनिवार की देर रात आई रिपोर्ट में सूजती का युवक भी कोरोना पॉजिटिव मिला था। रविवार को स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम सूजती गांव पहुंची और युवक को खेकड़ा कोविड अस्पताल में भर्ती कराया है। कोरोना पॉजिटिव युवक गांव में मिलने से ग्रामीणों में भय का माहौल है। बिनौली सीएचसी अधीक्षक डॉ अतुल बंसल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में सर्वे कर संक्रमित युवक के संपर्क में आने वाले लोगों की जानकारी जुटा रही है।