फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: काशी विश्वनाथ की तरह अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल बनेगा पुरा महादेव

Tue, 27 Sep 2022 12:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बागपत

सार

बागपत में पुरा गांव के परशुरामेश्वर महादेव मंदिर को काशी विश्वनाथ की तरह अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना तैयार की गयी है। इसमें करीब 368 करोड़ रुपये के अनुमानित बजट लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन
बालैनी स्थित पुरा महादेव मंदिर - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत में पुरा गांव के परशुरामेश्वर महादेव मंदिर को काशी विश्वनाथ की तरह अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए करीब 368 करोड़ रुपये के अनुमानित बजट की योजना तैयार की गई है। इसमें मंदिर से लेकर आसपास की जगह को विकसित करना शामिल है। साथ ही विदेशी पर्यटकों को बुलाने के लिए हर सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी है। यह योजना जल्द शासन को भेजी जाएगी।

विज्ञापन


पुरा गांव में परशुरामेश्वर महादेव मंदिर स्थित है, जो उत्तर भारत के प्राचीन मंदिरों में शामिल है। इस मंदिर की बड़ी मान्यता है। हर साल फाल्गुनी और श्रावणी मेला लगता है। हरिद्वार व अन्य जगहों से गंगाजल लेकर आने वाले कई राज्यों यूपी, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान तक के शिव भक्त यहां जलाभिषेक करते हैं।

यह भी पढ़ें: अमर उजाला एक्सक्लूसिव: जिला कारागार में HIV पॉजिटिव मिले पांच बंदी, ऐसे हुआ खुलासा
विज्ञापन


इसकी मान्यता को देखते हुए ही इसे अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना बनाई गई है और इसे विकसित भी काशी विश्वनाथ की तर्ज पर किया जाएगा। हालांकि इसमें मंदिर के आसपास ईशा फाउंडेशन की ओर से संस्कृत विवि, योग संस्थान आदि भी शामिल होगा।

विज्ञापन

कोयंबटूर की झलक भी दिखाई देगी
ईशा फाउंडेशन का मुख्यालय कोयंबटूर है और पुरा महादेव मंदिर के आसपास वन विभाग की जमीन लीज पर लेकर वह संस्कृत विवि और योग संस्थान बनाएंगे। इसलिए वहां कोयंबटूर की झलक भी दिखाई देगी।यह माना जा रहा है कि जिस तरह से कोयंबटूर में बड़ी-बड़ी मूर्तियां लगवाई गई हैं और वहां योग संस्थान बनवाया है। उस तरह ही यहां बनवाया जाएगा।


विदेशी पर्यटकों को ध्यान में रखकर होगा विकास
तहसीलदार प्रसून कश्यप के अनुसार वहां विदेशी पर्यटकों को ध्यान में रखते हुए विकास कराया जाएगा। जिससे विदेशी पर्यटकों को यहां लाया जा सके और जिले में विकास के रास्ते खुल सके। इसका यहां के लोगों को भी फायदा मिलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें