फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपीसी डिग्री कॉलेज के मैदान में होगी जनसभा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी की जनसभा के स्थान को लेकर चल रही खींचतान का मामला बृहस्पतिवार को खत्म हो गया। यह विवाद जब संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों तक पहुंचा तो उसके बाद कॉलेज प्रबंध समिति को अपने फैसले से पीछे हटना पड़ा। अब प्रदेशाध्यक्ष की जनसभा पांच नवंबर को एसपीसी डिग्री कॉलेज के मैदान में होगी।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का पांच नवंबर को बागपत में जनसभा का कार्यक्रम तय किया है। जनसभा के लिए चमरावल रोड पर एसपीसी डिग्री कॉलेज का मैदान चुना गया, लेकिन जनसभा स्थल को लेकर बुधवार को तब विवाद हो गया था, जब कॉलेज प्रबंध समिति ने अपने यहां मैदान में जनसभा कराने का विरोध कर दिया था।
राजनीतिक कार्यक्रम से पढ़ाई बाधित होने व छात्राओं के साथ अप्रिय घटना होने का हवाला देते हुए अधिकारियों को पत्र भी भेजा गया था। इस तरह विवाद बढ़ने पर बृहस्पतिवार को भाजपा संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के पास मामला पहुंचा तो इसको लेकर दिनभर गहमागहमी चलती रही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम को प्रबंध समिति के अध्यक्ष सतपाल चौहान व सचिव राजेंद्र चौहान ने पत्र जारी करके भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी की जनसभा कालेज के मैदान में कराने की अनुमति देने की बात कही। इस तरह अब जनसभा पांच नवंबर को कॉलेज के मैदान में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें