बड़ौत। दिगंबर जैन कॉलेज के छात्र-छात्राओं व राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाइयों ने राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत नगर के मुख्य मार्गों से जन जागरूकता रैली निकाली। शनिवार को रैली से पूर्व कार्यक्रम में कॉलेज प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह ने सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता एवं आजादी के लिए किए गए उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि अगर हम विश्व में युवा शक्ति के रूप में स्थान बनाना चाहते हैं तो हमें सत्यनिष्ठा से संकल्प लेना होगा कि हमारा हर कार्य राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने में योगदान दें। संचालन नोडल अधिकारी बागपत डॉ. किरन गर्ग ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी नमिता जैन, दीपक जैन, मयंक जैन, कविता, नीरज, पूर्णिमा अंशिका, वंशिका, पूजा, सरिता, तानिया, नीतू, आकाश, हिमांशु, सौरभ आदि मौजूद रहे।