बिनौली। संस्कृत महाविद्यालय गुरुकुल बरनावा में पूज्यपाद कृष्णदत्त महाराज के 78वें जन्मोत्सव पर सामवेद परायण महायज्ञ का आयोजन हुआ। इसमें आचार्यों ने वेद मंत्रों के साथ आहुतियां दी। यज्ञ के ब्रह्मा पद से आचार्य गुरुवचन शास्त्री ने कहा कि देश कोरोना वायरस महामारी की चपेट में है। ऐसी परिस्थिति में कोरोना संक्रमण से अपने आप को बचाना है। यज्ञ कोरोना संक्रमण से बचाव की संजीवनी है। उन्होंने गुरु के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। प्रधानाचार्य विनोद कुमार शास्त्री, अरविंद शास्त्री, सुनील शास्त्री, देवेंद्र शास्त्री, निमेष, अंकुर भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।