फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलोचपुरा के लोगों का कोतवाली पर प्रदर्शन

Mon, 23 May 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बागपत कोतवाली में तहरीर देने जाते बिलौचपुरा के लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिलोचपुरा गांव में 50 रुपये के लेनदेन को लेकर किए हमले के मामले में रविवार को काफी लोग कोतवाली में पहुंचे। उन्होंने कहा थाना पुलिस ने सहीं धारा में केस दर्ज नहीं किया। उन्होंने प्रदर्शन कर सीओ  से पुलिस की शिकायत की।
विज्ञापन


बिलोचपुरा निवासी मोहम्मद साजिद ने बताया 50 रुपये के लेनदेन को लेकर उनके चाचा इंतजार के साथ 19 मई को कुछ लोगों ने झगड़ा किया था। बाद में आरोपियों ने उनके पूरे परिवार पर जानलेवा हमला किया। परिवार के कई लोगों को गंभीर चोट लगी हुई हैं।

घायलों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा सिंघावली अहीर थाना पुलिस ने केस को हल्की धारा में दर्ज कर आरोपियों को थाने से जमानत दे दी है। जो पूरी तरह से गलत है। 
विज्ञापन


रविवार को बिलोचपुरा के काफी लोग कोतवाली में पहुंचे और पुलिस पर हल्की धारा में रिपोर्ट दर्ज करने का आरोप लगाकर जमकर नारेबाजी की और सीओ से कोतवाली पुलिस की शिकायत की।

इसमें साजिद, हनीफ, उमरद्दीन, लतीफ, जाहिदा, हनीफा, फिरदोसी, मोमीना आदि मौजूद रही। दूसरी तरफ बागपत सीओ कर्मवीर सिंह ने कहा केस की जांच चल रही है। इसी के आधार पर कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें