फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: दाहा व लहचौड़ा में पाइपलाइन बिछाने को सड़कें ताेड़कर छोड़ने पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
दाहारटौल। जिले में जल जीवन मिशन के तहत पेयजल आपूर्ति के लिए गांवों में पेयजल लाइन बिछाने को सीसी रोड, इंटरलॉकिंग तथा खडंजों को तोड़कर छोड़ने से अब ग्रामीणों का धैर्य जवाब देने लगा है। बृहस्पतिवार को दाहा व लहचौड़ा गांवों के ग्रामीणों ने प्रदर्शन करके रास्तों को ठीक नहीं कराने पर धरना देने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

दाहा गांव में टंकी वाले रास्ते से निरपुड़ा, चित्तमखेड़ी टीकरी गांव के लोगों का आवागमन होता है। यह रोड तोड़ने से आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। प्रधान गुल्लू राणा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। तीन दिन में रास्तों की मरम्मत नहीं कराने पर धरना देने की चेतावनी दी। एसडीएम बड़ौत मनीष कुमार यादव ने कहा कि जल निगम के अधिकारियों से समस्या का समाधान करवाएंगे। इस दौरान चरण सिंह खलीफा, सावेज, छोटू आदित्य, सुशील पहलवान, सुरेंद्र फौजी, ब्रह्मपाल सत्यपाल, इंद्रपाल सिंह, गुरमीत, जसबीर राणा, भोपाल मौजूद रहे।
वहीं लहचौड़ा गांव में दो साल पहले पेयजल टंकी का निर्माण कराया, लेकिन पेयजल आपूर्ति आज तक नही हुई है, मगर रास्ते तोड़कर छोड़ दिए गए। बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। ग्रामीण रामआसरे, सीताराम, विनोद शर्मा ने कहा कि खोदकर छोड़े गए रास्तों में रात के अंधेरे व बरसात में लोगों के गिरने से चोट लगती रहती है। गांव में मंसूरपुर मार्ग पर शिव मंदिर मार्ग पर पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदे गए गड्ढों में गंदा पानी भरा है। संक्रामक बीमारी का फैलने का डर है। लोगों ने समस्या के समाधान की मांग की। इस दौरान मा. चंद्रबोस शर्मा, विनोद शर्मा, सीताराम, पप्पू, हरिमोहन प्रधान, खेमचंद व रियाजुद्दीन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें