फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजे के लिए तहसील में प्रदर्शन

Tue, 07 Jun 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
विज्ञापन
तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 ई-रिक्शा चालक मिंटू के परिजन और ई-रिक्शा चालक मुआवजे की मांग को लेकर तहसील पहुंचे और प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


ई-रिक्शा यूनियन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ढाका और महामंत्री राधेश्याम शर्मा के नेतृत्व में ई-रिक्शा चालक और मृतक मिंटू के परिजन तहसील पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया एक जून को ई-रिक्शा चालक मिंटू को एक ईंट ढोने वाला ट्रक टक्कर मारकर भाग गया।

इससे मिंटू की मौके पर मौत हो गई थी। मिंटू गरीब था और परिवार को अकेला चला रहा था। उन्होंने डीएम से हस्तक्षेप करके मिंटू के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।  तहसीलदार ने उन्हें मदद कराने आश्वासन दिया। इनमें लिच्छो, सुरेंद्र सिंह खोखर, प्रदीप, बोबी, मोहित, प्रीति, बाला, मोनिका, राम लखन, रामफल, वंदना, ब्रहम सिंह, तेजपाल आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें