तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते लोग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
ई-रिक्शा चालक मिंटू के परिजन और ई-रिक्शा चालक मुआवजे की मांग को लेकर तहसील पहुंचे और प्रदर्शन किया।
ई-रिक्शा यूनियन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ढाका और महामंत्री राधेश्याम शर्मा के नेतृत्व में ई-रिक्शा चालक और मृतक मिंटू के परिजन तहसील पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया एक जून को ई-रिक्शा चालक मिंटू को एक ईंट ढोने वाला ट्रक टक्कर मारकर भाग गया।
इससे मिंटू की मौके पर मौत हो गई थी। मिंटू गरीब था और परिवार को अकेला चला रहा था। उन्होंने डीएम से हस्तक्षेप करके मिंटू के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
उन्होंने संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। तहसीलदार ने उन्हें मदद कराने आश्वासन दिया। इनमें लिच्छो, सुरेंद्र सिंह खोखर, प्रदीप, बोबी, मोहित, प्रीति, बाला, मोनिका, राम लखन, रामफल, वंदना, ब्रहम सिंह, तेजपाल आदि रहे।