फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बिनौली इंस्पेक्टर के खिलाफ तहसील में धरना-प्रदर्शन

Sun, 05 Feb 2023 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
जानलेवा हमले के मामले में एकतरफा कार्रवाई का लगाया आरोप
विज्ञापन

आईजी के आश्वासन पर चार दिन का अल्टीमेटम देकर धरने से उठे समाज के लोग

संवाद न्यूज एजेंसी

बड़ौत। बिजवाड़ा गांव में बीती 20 जनवरी को मकान में घुसकर समुदाय विशेष के लोगों द्वारा जानलेवा हमले के मामले में बिनौली इंस्पेक्टर द्वारा एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया। ब्राह्मण समाज के लोगों ने शनिवार को तहसील में हंगामा-प्रदर्शन धरना दिया। इस पर सीओ बागपत एवं कोतवाल बड़ौत मौके पर पहुंचे। बाद में धरने से कुछ लोग कोतवाली पर आए आईजी से मिले। आईजी के आश्वासन पर पुलिस-प्रशासन को चार दिन का अल्टीमेटम देकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी जाएगी।
समाज के लोगों ने बताया कि गत 20 जनवरी को समुदाय विशेष के आठ-दस युवकों ने राजीव शर्मा के मकान में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया था। यह घटना सीसीटीवी में कैद हैं। इस संबंध में बिनौली इंस्पेक्टर सलीम अहमद को तहरीर दी गई थी। आरोप लगाया कि उन्होंनेे समुदाय विशेष के लोगों का पक्ष में एकतरफा कार्रवाई कर दी और पीड़ित राजीव शर्मा को ही झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। इससे समाज के लोगों में आक्रोश उत्पन्न हो गया। वे तहसील में धरना देकर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी जानकारी पाकर सीओ बागपत देवेन्द्र शर्मा, कोतवाल बड़ौत एनएस सिरोही मौके पर पहुंचे। आईजी प्रवीण कुमार के आश्वासन पर मामला शांत हुआ। उधर, बिनौली थाना इंस्पेक्टर सलीम अहमद ने आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने जानकारी दी कि इस मामले में दो आरोपियों को जेल भिजवा दिया गया है। तीसरे आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। बाकी आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई होगी। धरने पर आदित्य भारद्वाज, रामकिशन राजीव शर्मा, सत्यपाल शर्मा, राजवीर शर्मा, राजेंद्र शर्मा, आशीष शर्मा, नरेश शर्मा, प्रवीण कुमार, आनंद, जयभगवान शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, कृष्णपाल राजकुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें