फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर छाए रहे बादल, शाम को झमाझम बारिश

विज्ञापन
दोघट में जलभराव के बीच पशुओं का चारा लाता ग्रामीण - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत/दोघट। नगर में शुक्रवार शाम को हुई तेज बारिश के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। वहीं दोघट क्षेत्र के गांवों में जलभराव और कीचड़ हो गया। जगह-जगह जलभराव और कीचड़ होने होने से लोगों को परेशानी हुई। बारिश फसलों के लिए लाभदायक बताई जा रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह से ही आकाश में बादल छा रहे। शाम को मौसम ने करवट बदली और तेज बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। कृषि वैज्ञानिक डॉ. संदीप चौधरी का कहना है कि बारिश से फसलों को फायदा होगा। उनका कहना है कि फिलहाल खेतों में गन्ना, धान और ज्वार की फसल खड़ी है। तीनों ही फसल को बारिश से कोई नुकसान नहीं है।
उधर दोघट के चौगामा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह और शाम को तेज बारिश हुई। बारिश के बाद किसानों के चेहरे खिल गए। वहीं बारिश से दोघट क्षेत्र के कस्बा टीकरी, पुसार, भड़ल गांव में जलभराव हो गया। रास्तों में जलभराव और कीचड़ के कारण लोगों को रास्तों से निकलने में परेशानियों का सामना करना पड़ा।

बागपत कोर्ट रोड पर बारिश के बीच गुजरती कार- फोटो : BAGHPAT

बागपत में बारिश के बीच कोर्ट से गुजरते युवक- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें