फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बड़का गांव की विद्युत लाइन शिकोहपुर फीडर से जोड़ने पर विरोध

Sat, 28 Sep 2024 03:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत, बड़ौत। बड़का गांव के ग्रामीणों ने शुक्रवार को विद्युत वितरण खंड द्वितीय कार्यालय पर पहुंचकर लाइन शिकोहपुर गांव के फीडर से जोड़ने का विरोध किया। एक्सईएन द्वितीय ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि कुछ महीने पहले निगम के कर्मचारियों ने गांव की विद्युत लाइन को शिकोहपुर गांव के फीडर से जोड़ दी गई है इसके बाद से गांव में विद्युत कटौती का सिलसिला शुरू हो गया है। कभी रात के समय तो कभी दिन के समय बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाती है। नियमित रूप से बिजली आपूर्ति न होने पर ग्रामीणों के सामने पशुओं का चारा काटने से लेकर पेयजल व्यवस्था करने में दिक्कतें हो रही है। उन्होंने शिकोहपुर फीडर से गांव की लाइन हटवाए जाने की मांग की। इस अवसर पर मधुसूदन शास्त्री, राममोहन, शिवकुमार, अजयपाल, अजय, विकास, विनोद, संजीव, जनेश आदि मौजूद रहे। एक्सईएन द्वितीय नितिन जायसवाल ने कहा कि मौके पर जाकर सर्वे किया जाएगा। उसके बाद ही समस्या का हल निकालने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें