फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बड़ौत डिपो के बेड़े में शामिल होगी 20 नई बसें

Sat, 28 Sep 2024 03:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। बड़ौत डिपो को जल्द ही 20 नई बसें मिलने जा रही है। इन 20 बसों के आ जाने पर जनपद के यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेंगी।
विज्ञापन

विभाग के आंकड़ो के अनुसार बड़ाैत डिपो के पास इस समय 113 बसें निगम की व 44 बसें अनुबंधित हैं। फिर भी अधिकांश यात्रियों की शिकायतें बसें न मिलने की रहती है। कई रूट पर तो शाम के समय बसों के पहिया तक थम जाते हैं। इस कारण यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कतेें उठानी पड़ती हैं। फिलहाल राहत की बात यह है कि जल्द ही डिपो के बेड़े में परिवहन निगम की 20 नई बसें शामिल होने जा रही हैं। नई बसें आने के बाद डिपो के पास बसों की संख्या 177 हो जाएगी। इससे यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। बड़ौत-कोताना, बड़ौत-छपरौली, बड़ौत-शामली रूटों पर बसों की संख्या कम हैं, जिससे यात्रियों को निजी व डग्गमार वाहनों में सफर करना पड़ता हैं। बसों के आने पर इन रूटों पर भी बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन


वर्जन
उच्चाधिकारियों से 30 नई बसों की मांग की गई थी, फिलहाल 20 बसों की अनुमति मिली है, जल्द ही इन बसों के डिपो में आने की संभावना है। बसों के आने पर विभिन्न रूटों पर बसों की संख्या को बढ़ाया जाएगा और एक-दो नए रूट भी खोले जाएंगे। - प्रमोद कुमार, बस संचालन प्रभारी बड़ौत डिपो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें