दोघट। मिलाना गांव में भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव जमशेद आलम ने कहा भाजपा सरकार में किसान और मजदूर के हितों की रक्षा की गई है। गांव में इस्लाम के आवास पर भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव एवं अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा समिति के चेयरमैन जमशेद आलम ने कहा बैंकों से बिना किसी गारंटी के रिक्शा व रेहड़ी, सब्जी विक्रेताओं को ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। किसानों को फसलों का वाजिब दाम दिलाया जा रहा है। इसमें नवाब अली, इस्लामुदीन, जमील अहमद, रमेश, अली मोहम्मद, चौधरी नसीर, गय्यूर अली, सोमपाल, ओमपाल मौजूद रहे। संवाद