फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: 10 करोड़ रुपयों के विकास कार्यों के प्रस्ताव मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। नगर पालिका में शनिवार को हुई बोर्ड बैठक में पथ प्रकाश, पाठशाला मार्ग के निर्माण, जल व संपत्ति कर ऑनलाइन करने सहित विकास कार्यों के लिए 10 करोड़ के प्रस्ताव मंजूर किए गए। अब पाठशाला मार्ग का जल्द निर्माण शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन

नगर पालिका सभागार में शनिवार को चेयरपर्सन नीलम धामा की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक हुई। इसमें 10 करोड़ रुपयों के एक दर्जन से अधिक प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पास किया। नाली, सड़क, खड़ंजा, पथ प्रकाश और पाठशाला मार्ग का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर कराने की बात कही गई। इसके साथ ही सभासदों ने अपने-अपने क्षेत्र में जरूरी होने वाले कार्यों की जानकारी दी। ईओ कृष्ण कुमार भड़ाना ने बताया कि संपत्ति कर, जलकर ऑनलाइन किया जाएगा, जिससे कस्बे के लोग खुद ही इसको जमा कर सकें। कस्बे के पाठशाला मार्ग को प्राथमिकता पर बनवाकर लोगों की समस्या का समाधान कराया जाएगा। इसके अलावा सफाई उपकरण खरीदने का प्रस्ताव भी पास किया गया। इस दौरान सभासद संजीव कुमार, गजेंद्र धामा, राजीव गोयल, महकसिंह, बिजेंद्र धामा, संजय शर्मा, सुरेशपाल धामा, राजीव गोयल, सतेंद्र धामा, नजीर अहमद, लियाकत अली, अजय कुमार, ममता अग्रवाल, पिंकी देवी, रूबी कश्यप, जयप्रकाश यादव, मोहम्मद इनाम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें