बिनौली। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा शनिवार को न्यू एरा वर्ल्ड स्कूल मैदान पर कबड्डी व वॉलीबाल प्रतियोगिता कराई गई।
शुभारंभ चेयरमैन यतेश चौधरी ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर और दिमाग को विकसित करने के लिए खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, इसलिए खेल आवश्यक है। वॉलीबाल मैच में बेगमाबादगढ़ी की टीम ने न्यू एरा स्कूल की टीम को 3-2 से हराया। कबड्डी में न्यू एरा स्कूल की टीम ने मिलाना की टीम को 2-1 से हराया। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी शिवानी त्यागी, प्रधानाचार्या मीनू सिरोही, उपप्रधानाचार्य डॉ. सुशील वत्स ने विजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उत्साह वर्धन किया। प्रतियोगिता में एडीओ रामवीर पंवार, सूर्यांश शर्मा, गौरव धामा, अंकुर शर्मा का सहयोग रहा।