- बसौद गांव में निबाली समिति की हुई बैठक, किसानों को समय से उपलब्ध कराई जाएगी खाद
फोटो-13
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। बसौद गांव में सोमवार को निबाली साधन सहकारी समिति की बैठक हुई, जिसमें समिति का दायित्व दस गुना बढ़ाकर 13 करोड़ रुपये कर दिया है।
बैठक में चालू वर्ष का लेखा जोखा बताया गया। सचिव राजेंद्र कुमार ने बताया कि समिति को पांच लाख 82 हजार रुपये का शुद्ध लाभ हुआ। कहा कि समिति पर खाद बीज की कोई कमी नहीं है और किसानों को समय पर खाद व बीज उपलब्ध कराया जाएगा। बताया कि समिति की निजी पूंजी एक करोड़ 30 लाख रुपये है और अब इसको दस गुना बढ़ाकर 13 करोड़ रुपये सर्वसम्मति से कर दिया है। सभापति नफीसा बेगम ने किसानों से समय पर समिति का बकाया जमा करने की अपील की। इस दौरान दिलशाद प्रधान, रामनिवास, प्रमोद त्यागी, अशोक, यामीन प्रधान, आस मोहम्मद आदि मौजूद रहे।