फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: इन्वेस्टर्स समिट के बाद भी ढाई हजार करोड़ के निवेश का प्रस्ताव

Fri, 10 Feb 2023 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
ागपत औद्योगिक क्षेत्र
विज्ञापन
बागपत। जिले में निवेश करने के लिए उद्यमी खूब रूचि दिखा रहे हैं। यही कारण है कि इन्वेस्टर्स समिट के बाद भी 20 उद्यमी ने ढाई हजार करोड़ के निवेश का प्रस्ताव दिया है। इस तरह निवेश के प्रस्ताव बढ़ने से रोजगार की संभावनाएं भी बढ़ रही है।
विज्ञापन

जिले में 15 दिन पहले इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन कराया था। उस समय तक 91 उद्यमियों ने 7,096 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव दिया था। जिनमें से अधिकतर को इन्वेस्टर्स समिट में एमओयू दिए गए थे। इतने निवेश के प्रस्ताव मिलने पर प्रशासन काफी उत्साहित था। अब यह उत्साह ज्यादा बढ़ गया है, क्योंकि इन्वेस्टर्स समिट के बाद भी निवेश के प्रस्ताव लगातार मिल रहे हैं।
अभी तक 111 उद्यमियों ने 9,599 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव दिया है और इस तरह से 20 उद्यमियों ने ओर प्रस्ताव दे दिया है। यहां सबसे ज्यादा निवेश ऊर्जा के अतिरिक्त स्रोत में करीब 4500 करोड़ रुपये होगा तो चिकित्सा शिक्षा में 300 करोड़ और सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम और निर्यात संवर्धन में एक हजार करोड़ का निवेश किया जाएगा।
विज्ञापन


आज कलक्ट्रेट में होगा निवेश कुंभ, निवेशक शामिल होंगे
डीएम राजकमल यादव ने बताया कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का शुक्रवार को लखनऊ में आयोजन किया जा रहा है। जबकि कलक्ट्रेट के लोकमंच पर निवेश कुंभ का आयोजन होगा। जहां लखनऊ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया जाएगा। वहां तीन करोड़ से कम का निवेश करने वाले उद्यमियों को बुलाया गया है, जबकि इससे ज्यादा का निवेश करने वाले उद्यमी लखनऊ के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कोट...
जिले में निवेश के लिए उद्यमी खूब रूचि दिखा रहे हैं और यही कारण ही निवेश के लिए प्रस्ताव लगाता आ रहे हैं। इन्वेस्टर्स समिट के बाद भी ढाई हजार करोड़ के प्रस्ताव आए है। यहां दो हजार करोड़ के निवेश का लक्ष्य मिला था, लेकिन हम साढ़े नौ हजार से ऊपर पहुंच गए हैं। इससे यहां रोजगार की काफी संभावनाएं बढ़ेंगी। - राजकमल यादव, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें