फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: एक्सप्रेस वे से नीचे गिरी तेज रफ्तार कार, चालक घायल

Fri, 10 Feb 2023 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
बागपत के खेकड़ा में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे से नीचे गिरी कार को निकालती क्रेन।
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर बड़ागांव के पास तेज रफ्तार एक कार रेलिंग को तोड़कर एक्सप्रेस वे से नीचे गिर गई। कार क्षतिग्रस्त होने के साथ ही चालक घायल हो गया।
विज्ञापन

हरियाणा के पानीपत का रहने वाला राघव पुत्र राकेश बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे कार से गाजियाबाद जा रहा था। जब कार ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर बड़ागांव के पास पहुंची। अचानक कार अनियंत्रित होकर रेलिंग को तोड़ते हुए एक्सप्रेस वे से नीचे गिरी। हादसे में चालक राघव घायल हो गया। पुलिस ने घायल युवक को चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। क्रेन से कार को खाई से बाहर निकलवाया। थाना प्रभारी ने बताया कि कार को क्रेन से बाहर निकलवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें