फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढिकौली के गैंगस्टर मुंदर की संपत्ति कुर्क

विज्ञापन
ढिकौली में गैंगस्टर का आरोपी का मकान पर कुर्की की कार्रवाई करते सीओ देवेंद्र कुमार शर्मा - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
ढिकौली के गैंगस्टर मुंदर की संपत्ति कुर्क
विज्ञापन

बागपत, चांदीनगर। पुलिस ने ढिकौली गांव के गैंगस्टर मुंदर उर्फ दिनेश की 6.36 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली। गैंगस्टर के खिलाफ लूटपाट, जानलेवा हमला करने समेत आठ मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

सीओ देवेंद्र कुमार शर्मा मंगलवार को चांदीनगर समेत कई थानों की पुलिस लेकर ढिकौली गांव पहुंचे। जहां सबसे पहले गैंगस्टर मुंदर उर्फ दिनेश की 6.36 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क करने की मुनादी कराई गई। इसके बाद ढिकौली गांव में 53 वर्गमीटर जमीन में बना मकान कुर्क किया गया। सीओ देवेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि गैंगस्टर के खिलाफ कई थानों में चोरी, लूटपाट, जानलेवा हमला करने समेत अन्य धाराओं में आठ मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने कुर्की के बाद लगाए गए बोर्ड में तोड़फोड़ करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें