खेकड़ा। क्षेत्र के एक मोहल्ले के रहने वाले प्रापर्टी डीलर के साथ लूट होने की थाना पुलिस घटनास्थल पर दौड़ पड़ी। जांच में मामला प्रापर्टी की खरीद फरोख्त का निकला।
मोहल्ला औरंगाबाद के रहने वाले प्रापर्टी डीलर ने बुधवार शाम को थाना पुलिस को सूचना दी कि उससे 12 लाख की लूट हो गई है। उसने पुलिस को लुटेरे की पहचान के बारे में भी बताय। सूचना मिलने से थाना पुलिस लुटेरे की तलाश में दौड़ पड़ी। पुलिस ने कुछ ही घंटो में उक्त आरोपी को पकड़ लिया और थाने ले आई। पूछताछ में उसने बताय कि वह सेवानिवृत्त सैनिक है। उसने उक्त प्रापर्टी डीलर से प्लाट खरीदा था। उसे पुलिस को प्लाट खरीदे जाने के सभी सबूत भी दिखाए। इस पर पुलिस ने शिकायत करने वाले डीलर को कड़ी फटकार लगाई। नगर के प्रबुद्ध लोग दोनो पक्षों के बीच समझौता कराने के प्रयास में जुटे है। सीओ विजय चौधरी का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।