बडागांव में सस्ते गल्ले की दुकान पर राशन वितरण की जांच करती एसडीएम अपूर्वा यादव
- फोटो : KAHKRA
खेकड़ा। उपजिलाधिकारी ने क्षेत्र के गांवों में सस्ते गल्ले की दुकानों पर कोटा वितरण और अभिलेखों की जांच की। साथ ही सस्ता गल्ला विक्रेताओं को खामियां मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
बृहस्पतिवार को एसडीएम अपूर्वा यादव खेकड़ा क्षेत्र के गांवों में सस्ते गल्ले की दुकानों पर जांच करने के लिए पहुंचीं। उन्होंने क्षेत्र के बड़ागांव, लहचौड़ा, ललियाना, मंसूरपुर आदि गांवों में सस्ते गल्ले की दुकानों पर राशन वितरण की जांच की। राशन की दुकानों पर स्टाक देखा और अभिलेखों को सघन निरीक्षण किया। उन्होंने राशन लेने के लिए पहुंचे ग्रामीणों से समय पर राशन दिए जाने, पूरा राशन मिलने आदि के बारे में जानकारी ली। साथ ही सस्ता गल्ला विक्रेताओं को सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।