फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला खास: विद्यार्थियों के जीवन में ‘नया सवेरा’ लाएंगे होनहार, सफलता के मंत्र बताएंगे टॉपर

Tue, 06 Jun 2023 03:16 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

शैक्षिक सत्र 2022-23 में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के टॉपर को बनाया जाएगा रोल मॉडल
विज्ञापन
छात्रा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड के टॉपर इंटर कॉलेजों में विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के साथ उनके मन में प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत करने का काम करेगें। नया सवेरा कार्यक्रम के तहत सप्ताह में दो दिन हाईस्कूल व इंटर के मेधावी को आमंत्रित कर उनकी सफलता का मंत्र व अन्य परीक्षा तैयारी विधि की जानकारी विद्यार्थियों को दी जाएगी।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से जिले में 12 राजकीय, 71 वित्तीय सहायता प्राप्त और 15 वित्तविहीन इंटर कॉलेज का संचालन किया जा रहा है। पंजीकृत विद्यार्थियों को बेहतर ढंग से शिक्षित कर उन्हें परीक्षा में मेधावी के रूप में प्रतिभाग कराने की योजना बनाई गई है।

विभाग की ओर से नया सवेरा कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए विद्यार्थियों के मन में शिक्षा की रूचि बढ़ाने के साथ अच्छे अंक से बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण कराने की प्रतिस्पर्धा जागृत की जाएगी। शैक्षिक सत्र 2022-23 में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के टॉपर को रोल मॉडल बनाया जाएगा। 
विज्ञापन

सप्ताह में दो दिन प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को अपनी सफलता के मंत्र बताएंगे टॉपर
टॉपर विद्यार्थियों को इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अपने कॉलेज में सप्ताह में कम से कम दो दिन आमंत्रित करेंगे। कॉलेज में प्रार्थना सभा के दौरान टॉपर अन्य विद्यार्थियों को अपनी सफलता के मूलमंत्र की जानकारी दी देते हुए बोर्ड परीक्षा तैयारी की टिप्स देंगे।

विद्यार्थियों के मन की जिज्ञासा शांत कर उनके सवालों का भी जवाब देंगे। इस दौरान नया सवेरा कार्यक्रम में अफसरों को भी बुलाया जाएगा, जो विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा के साथ भविष्य का लक्ष्य निर्धारित कर प्रतियोगी परीक्षा से जुड़ी जानकारी देंगे।

ये बोले यूपी बोर्ड के टॉपर
श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज बड़ौत के इंटरमीडिएट के जनपद टॉपर छात्र अर्जुन चौधरी ने 96.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न केवल जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया, बल्कि प्रदेश में सातवीं रैंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। अर्जुन चौधरी का कहना है कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की यह पहल सराहनीय है।
 
इससे जहां टॉपर अपना अनुभव छात्रों के बता सकेगें, वहीं कमजोर ओर मध्यम वर्ग के छात्रों को सफलता पाने के लिए प्रेरणा मिलेगी। शिक्षा विभाग बागपत की ओर से इस संबंध में अवगत कराया गया है, कॉलेज संचालित होते ही मै जरूर कॉलेज में जाकर छात्रों को प्रेरित करने का काम करूंगा।
विज्ञापन

ये बोले छात्र 
टॉपर द्वारा कॉलेज आकर छात्रों को यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए मार्गदर्शन करना अलग ही अनुभव रहेगा। इससे बहुत से छात्र-छात्राओं को परीक्षा की तैयारियों में मदद मिलेगी। साथ ही टॉपर बनने के लिए प्रेरणा भी मिलेगी- अनु राठी

शिक्षा विभाग की यह पहल सही समय पर शुरू हुुई है, क्योंकि अब परीक्षा काफी कठिन आने लगी है। कैसे परीक्षा की तैयारियां करे, किसी विषय को कितने घंटे देने है, पेपर हल करते वक्त किन बातों का ध्यान रखना है आदि जानकारी टॉपरों के माध्यम से मिलेगी, इसे छात्रहित ही होगा- निशांत।

ये बोले शिक्षक 
जनता वैदिक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डा यशपाल शास्त्री ओर दिगंबर जैन इंटर कॉलेज के हिन्दी विभागाध्यक्ष अजयराज शर्मा ने माध्यमिक शिक्षा विभाग की इस नई पहल की सराहना की और कहा कि निश्चित ही छात्रों के लिए टॉपर मार्गदर्शक साबित होगें। उन्हें नया कुछ सीखने को मिलेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें