दोघट। कस्बे में स्थित श्री श्वेतांबर जैन स्थानक मंदिर में रविवार को श्री सुदर्शन लाल महाराज का शताब्दी दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें जैन श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया।
श्री श्वेतांबर जैन स्थानक मंदिर में आयोजित शताब्दी दिवस समारोह में चंदन बाला, महावीर स्वामी, महावीर स्वामी का समोसरन समेत अन्य मनमोहक झांकियों की प्रस्तुति दी गई। शोभायात्रा मंदिर से शुरू होने के बाद मैन बाजार से होते हुए पट्टी मादान, पट्टी भोजान की चौपाल से होते हुए पट्टी तिरौसिया होकर वापस श्री श्वेतांबर जैन स्थानक मंदिर में पहुंचकर संपन्न हुई।
वक्ताओं ने समाज के लोगों से एकजुट होने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि समाज की एकजुटता के कारण सरकार को सम्मेद शिखर को पर्यटन सूची में शामिल करने का फैसला वापस लेना पड़ा। इस मौके पर सुखानंद जैन, राकेश जैन, अजय जैन, रमेश जैन, प्रदीप जैन, अशोक, अमरीश, मोहित, अंकित, अनुज जैन, आशीष जैन मौजूद रहे।