फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ट्योढ़ी गांव में 100 पौधे लगाकर मनाया नववर्ष

विज्ञापन
ट्यौढ़ी गांव के प्राइमरी स्कूल में पौधा रोपण करते डॉ.रामकरण शर्मा व हरित प्राण संस्था के पदाधिका? - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। ट्योढ़ी गांव में अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक ने 100 पौधे लगाकर नववर्ष मनाया। उन्होंने हर त्योहार और खुशी के अवसर पर पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

ट्योढ़ी गांव के प्राथमिक विद्यालय में हरित प्राण संस्था की तरफ से आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक डॉ. रामकरण शर्मा ने ग्रामीणों के साथ मिलकर 100 पौधे लगाए। पर्यावरण बचाओ विषय पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए उन्होंने जीवन में पौधों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पौधो के बिना जीवन अधूरा है।
डॉ. दिनेश बंसल ने भी ग्रामीणों को पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। मौके पर प्राचार्य डॉ. राजीव गुप्ता ने वैज्ञानिक डॉ. रामकरण शर्मा, उनकी पत्नी डॉ. अनुपमा शर्मा को शॉल ओढ़ाकर कर सम्मानित किया। मौके पर राजेश चौहान, डॉ. राजीव गुप्ता, सुभाष जैन, अनुज जैन, आशीष सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें