बड़ौत (बागपत)। आचार्य धर्म सागर महाराज नसिया कमेटी के तत्वावधान में गुप्ति सागर महाराज के पावन मंगल सानिध्य में 25 जनवरी से शुरू होने वाले मज्जिनेदेर जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महा महोत्सव के लिए चल रही मंगलाचार में बुधवार को शोभायात्रा निकाली।
सकल जैन समाज के सभी पदाधिकारी एकत्रित होकर कुबेर इंद्र नितिन जैन शिल्पी जैन के आवास पर पहुंचे। वहां से कुबेर इंद्र नितिन जैन और शिल्पी जैन, यज्ञ नायक अनुज जैन, शालनी जैन सहित अन्य इंद्र इंद्राणी की बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई अतिथि भवन पहुंची। इस मौके पर उपाध्याय गुप्ति सागर ने कहा कि यह संसार आसार हैं, इस संसार रूपी जंगल में इंसान दर दर भटक रहा है, क्योंकि कर्म रूपी शत्रु ने इंसान का ज्ञान रूपी धन चुराया है, इसी कारण भगवान को धर्म को भूल कर सच्चाई के अच्छाई के । मार्ग हट गया है और इसी वजह से वो चारों गतियों में भटकता भ्रमण कर रहा है, फिर रहा है।
उपाध्याय श्री ने कहा कि सभी रोजाना भगवान से विनती किया करो कि है प्रभु आप अपवित्र को पवित्र करने वाले हो, हम आपकी शरण में आए हैं, आप मेरी विनती को सुनकर व अपना दयालु स्वभाव दिखाकर मेरे जन्म मरण को नष्ट करो उपाध्याय श्री ने पंचकल्याणक में बने पात्रों माता पिता कृष्णा जैन अशोक जैन, सौधर्म इंद्र पंकज जैन, पूनम जैन, कुबेर इंद्र नितिन जैन शिल्पी जैन, यज्ञ नायक अनुज जैन शालनी जैन, सनत, इंद्र अनिल जैन मिनाली जैन सहित सभी पात्रों को सपना आशीर्वाद दिया और सभी के कल्याण व मंगल जीवन की कामना की। कार्यक्रम में पंकज अजय जैन, अनिल जैन, अतुल जैन, कमल, सुखमाल, राजकुमार, अशोक, दिनेश, संदीप, सतेंद्र, डॉ. आरके जैन, सिद्धार्थ, आदिश जैन आदि रहे।