फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से निकाली संत रविदास की शोभायात्रा

विज्ञापन
बड़ौत के वाजिदपुर गांव में रविदास जंयती पर झांकी निकालते लोग। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ौत/बिनौली। नगर व देहात क्षेत्र में बुधवार को रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई। वाजिदपुर गांव में शोभायात्रा निकाली गई, वहीं नगर में भंडारे का आयोजन किया गया।
वाजिदुपर गांव में निकाली गई शोभायात्रा में देवी-देवताओं की मनमोहक झांकियां लोगों का आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी। रविदास मंदिर में यज्ञ व भजन-कीर्तन के साथ शोभायात्रा का समापन हुआ। इस दौरान भाजपा जिला मंत्री दीपक भारती, देवा सिंह, अंकुर मुनखिया, गौरव, शुभम, तेजपाल, अशोक, मोहन दास महाराज, आत्माराम, संदीप आदि मौजूद रहे। उधर, संत शिरोमणि गुरू रविदास युवा समिति के तत्वावधान में पट्टी मेहर वार्ड नंबर एक में भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ऋषिपाल सिंह, वार्ड नंबर एक सभासद शीला, देविदास, शीशपाल, वेदप्रकाश, सत्यपाल सिंह, अंकित, आकाश, सौरभ, गौरव, सोनू, सावन, रामपाल, सुरेंद्र, कमल, अमित, गुलशन शामिल रहे। फतेहपुर पुट्ठी गांव में भी रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई। जगत सिंह, अतुल, रमेश, पासे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बिनौली, जिवाना, गढ़ीदुल्ला, रंछाड, शेखपुरा आदि गांव में ग्रामीणों ने संत शिरोमणि रविदास की शोभायात्रा मनमोहक झांकियों के साथ निकाली। बिनौली में संत रविदास मंदिर से निकाली गई शोभायात्रा में प्रधान उपेंद्र धामा, समाज सेवी गगन धामा, अध्यक्ष विपिन कुमार, नारायण सिंह, रामनिवास, संजय प्रधान, राहुल कुमार, विकास, प्रमोद, यशपाल, सोनू, प्रमोद, कृष्णपाल आदि का सहयोग रहा। सुरक्षा मद्देनजर थाना प्रभारी जनक सिंह चौहान के नेतृत्व में भारी पुलिस फोर्स मौजूद रहा। गढ़ीदुल्ला, जिवाना, रंछाड़, शेखपुरा आदि गांव में भी ग्रामीणों ने संत रविदास जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें