स्वयंसेवकों को प्राकृतिक चिकित्सा के लाभ बताए
बड़ौत। नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा समन्वयक अरुण तिवारी एवं राज्य प्रशिक्षका प्रभा शर्मा ने रविवार को श्रीराम प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग संस्थान का भ्रमण किया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत मेरठ मंडल के छह जिलों के 40 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। इसमें बुलंदशहर गाजियाबाद गौतमबुद्धनगर हापुड़ एवं मेरठ के प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।
रविवार को श्रीराम नेचरोपैथी एवं योग चिकित्सा संस्थान में इन युवाओं को योग के माध्यम से सेवा कार्यों के बारे में बताया गया। संस्थान के संरक्षक एसोसिएट प्रोफेसर दिगंबर जैन कालेज बड़ौत के डॉक्टर महेश कुमार मुछाल ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति चिकित्सालय नहीं बनवा सकता। लेकिन हर एक व्यक्ति स्वास्थ्य के लिए योग करने के लिए प्रेरित कर सकता है। उन्होंने जीवन को बेहतर बनाने के लिए योग और आयुर्वेद को अपनाने का आह्वान किया। आचार्य अवनीश आर्य ने स्वयंसेवकों को नियमित आसन एवं प्राणायाम के अभ्यास के लिए प्रेरित किया। उन्होंने षट कर्म पद्धति के बारे में बताया। साथ ही योग अष्टांग योग के बारे में जानकारी दी। संस्थापक प्रदीप कुमार ने स्वयंसेवकों को योगाभ्यास ध्यान , मिट्टी पट्टी , भाप स्न्नान , एनीमा , हल्दी चंदन लेप , से उपचार कराया गया । इस मौके पर डॉक्टर ओमपाल सिंह राणा , चार्य सत्यप्रकाश , पूजा राठी, अंशिका राठी, राजीव माहेश्वरी, आचार्य अवनीश, सोनू, वरुण, अंकित, अंकुर, साइना, चारु तोमर, ओमदेव, रविदेव आर्य का सहयोग रहा।