फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: फुलेरा गांव की प्रियंका ने अमेरिका में टेबिल टेनिस में जीते पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
-नोएडा पुलिस कमिश्नर ने उन्हें 50 हजार रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया
विज्ञापन

फोटो - 2
संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल(बागपत)। फुलेरा गांव की प्रियंका ने अमेरिका में अंतर्राष्ट्रीय पुलिस फायर गेम्स में टेबल टेनिस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक और एक रजत पदक जीतकर गांव का नाम रोशन किया है। पदक जीतने पर गांव और परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

फुलेरा गांव के मास्टर महेंद्र अरोड़ा की पुत्री प्रियंका अरोड़ा उत्तर प्रदेश पुलिस में हेड कांस्टेबल पद पर नोएडा में तैनात है। अमेरिका में 19 नवंबर से 25 नवंबर तक हुई पुलिस फायर गेम्स में उसने टेबल टेनिस में महिला एकल वर्ग मेक्सिको और पोलिडिया की खिलाड़ी को हराकर स्वर्ण पदक और पनामा की खिलाड़ी को हराकर रजत पदक प्राप्त किया है। प्रियंका अपने पति हनी अरोड़ा के साथ गाजियाबाद के संजय नगर में रहती है। उसके पदक जीतने पर गांव और परिवार में खुशी का माहौल है। वहीं पदक जीतने पर नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने उन्हें 50 हजार रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया। पिता ने बताया कि गांव में आने पर उसका स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें