फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: उम्रकैद की सजा काट रहे बंदी की बीमारी से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। जिला जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदी की बीमारी से मौत हो गई। जेल प्रशासन ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

ढि़काना गांव का रहने वाला सुभाष (62) 24 मार्च 2016 में हत्या के मामले में मेरठ जेल गया था। 19 जून 2016 को उसे बागपत जेल में स्थानांतरित किया गया था। 21 दिसंबर 2022 को उसे अदालत ने हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। सुभाष जेल में आने के समय से ही टीबी के रोग से ग्रसित था। कुछ समय से वह कई अन्य बीमारियों से भी ग्रसित हो गया। उसका इलाज मेरठ मेडिकल कॉलेज के साथ ही जिला अस्पताल में भी चल रहा था। कई बार मेरठ मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में उपचार के लिए भी वह भर्ती रह चुका था। सोमवार सुबह अचानक बंदी की हालत अधिक खराब होने पर जेल प्रशासन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जेलर जितेंद्र कश्यप ने बताया कि उपचार के दौरान सुबह करीब 11 बजे बंदी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनोें को घटना की सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें