फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: युवती की शादी रुकवाने के लिए पड़ोसी युवक ने तमंचा लहराया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय। सिंघावली अहीर क्षेत्र के एक गांव में युवती की शादी रुकवाने के लिए पड़ोसी युवक ने तमंचा लहराते हुए अंजाम भुगतने की धमकी दी और भाग गया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विधवा महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 23 नवंबर को उसकी बेटी की शादी होनी तय हुई थी, जिसका कार्यक्रम नोएड़ा में रखा गया था। 23 नवंबर को वह बेटी को लेकर मेहमानों के साथ नोएडा जाने की तैयारी में लगी थी तभी दोपहर के समय पड़ोस में रहने वाला आकाश तमंचा लेकर वहां आया और मकान की दीवार पर खड़ा हो गया। उसने तमंचा लहराकर बेटी की शादी तोड़ने का दबाव बनाया और शादी करने पर अंजाम भुगत लेने की धमकी दी। तभी सभी मेहमान वहां इकट्ठा हो गए तो वह दीवार से कूदकर तमंचा लहराता हुआ भाग गया। थाना प्रभारी प्रदीप ढोडियाल ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जिसकी जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें