खेकड़ा। चुनाव जीतने के बाद प्रधानों के पास पहली चुनौती गांव को कोरोना महामारी से निजात दिलाना है। इसके साथ ही प्रधान अपने गांव के विकास का खाका भी तैयार करने लगे हैं।
विकास खंड खेकड़ा का गांव निरोजपुर एम्मा जिला मुख्यालय से करीब 14 किलामीटर दूर स्थित है। यहा कंवरपाल सिंह प्रधान चुने गए हैं। उनका कहना है कि गांव की आबादी करीब 2200 है। गांव में जल निकासी सुचारू न होने से रास्ते जर्जर हो गए हैं और नालियां टूटी हुई हैं। ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाएगा। सफाई आदि बुनियादी समस्याएं दूर कराई जाएंगी। गांव की गलियों में आरसीसी रोड का निर्माण कराना, गांव को बेहतर चिकित्सा सेवाएं मुहैया कराना उनका मकसद है। जूनियर हाईस्कूल को उच्चीकृत कराकर हाईस्कूल तक कराया जाएगा।
प्रधान का प्रोफाइल
नाम- कंवरपाल सिंह
शिक्षा- इंटरमीडिएट
उम्र- 59 वर्ष
कार्य - समाजसेवा, प्रथम बार राजनीति में आए
गांव की आबादी-2200
कुल मतदाता- 769
कुल वोट पडे़-649
वोट मिले-240
गांव की समस्याएं
- रास्ते टूटे हुए हैं।
- रास्तों पर जलभराव की समस्या है।
- पेयजल की समस्या है।
- गंदगी की समस्या है।
गांव के विकास की ये हैं प्राथमिकताएं
- गांव में आरसीसी रोड बनवाना
- हैंडपंप लगवाकर ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना
- ग्रामीणों को सफाई और शौचालय के इस्तेमाल के लिए जागरूक करना
- ऑक्सीजन के लिए गांव में अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण कराना
- सभी सरकारी योजनाएं ग्रामीणों तक पहुंचाकर उन्हें लाभांवित कराना।