फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजितनाथ जैन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य बर्खास्त

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली। श्री अजितनाथ जैन इंटर कॉलेज, शेरपुर लुहारा के प्रधानाचार्य राममोहन भारद्वाज को कॉलेज की प्रबंध समिति ने बर्खास्त कर दिया है। प्रबंध समिति के प्रबंधक मनोज जैन ने बताया जांच के दौरान प्रधानाचार्य पर कॉलेज में अनुशासनहीनता, अध्यापिका की अवैध नियुक्ति करना, बच्चों को दी जाने वाली वर्दी की राशि का गबन करने के आरोप सिद्ध हुए है। प्रधानाचार्य को विद्यालय के सभी अभिलेख कार्यवाहक प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार शर्मा को सौंपकर रसीद प्राप्त करने के लिए पत्र के माध्यम से जानकारी दे दी। अभिलेख नहीं देने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें