फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकों पर ठेंगे पर रख दिया कानून

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत/खेकड़ा। शराब की बिक्री के साथ लॉकडाउन की धज्जियां भी उड़ रही है। नियम बनाया गया था कि एक साथ ठेके पर पांच से अधिक ग्राहक खड़े नहीं होंगे। दो ग्राहकों के बीच छह फीट की दूरी होगी। मगर, दूसरे दिन भी जिले में इन नियमों को खूब उल्लंघन हुआ। सोमवार को अधिक बिक्री होने के कारा कुछ ठेकों पर स्टॉक खत्म हो गया। जिला आबकारी अधिकारी का कहना है कि स्टॉक मंगाया गया है। लॉकडाउन का पालन करने के भी निर्देश दिए गए है। उधर, खेकड़ा में शराब की दुकानें खुलते ही लोगों की भारी भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग से खड़ा कराया। इसके साथ ही कुछ लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आए तो पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ी। एसडीएम राजपाल सिंह, आबकारी इंस्पेक्टर सविता रानी भी पहुंचे। लॉकडाउन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। लोगों को सोशल डिस्टेंस का पालन करने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें