फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाम के प्रधान को लूटा  

Wed, 28 Dec 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
लूट
विज्ञापन
बड़ौत। बड़ौत से बाइक पर अपने गांव बाम जा रहे ग्राम प्रधान पर तमंचा तानकर दो-तीन बदमाशों ने 10 हजार की नगदी और मोबाइल लूट लिया और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। 
विज्ञापन


बाम गांव के प्रधान दीपक पुत्र सुरेंद्र सोमवार को बड़ौत से बाइक पर अपने गांव जा रहे थे। ईदरीशपुर के पास रजवाहे की पटरी पर तीन तमंचाधारी बदमाश प्रधान को मिले और उन्होंने तमंचे के बल पर उन्हें रोक लिया और उनसे 10 हजार की नगदी और मोबाइल लूटने के बाद जान से मारने की धमकी दी और कहा यदि तुमने राशन की दुकान हमें नहीं दिलाई तो तुम्हें इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ेगा और वे भाग निकले। उन्होंने कोतवाली में दी तहरीर में एक बदमाश को पहचाना बताया है। कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार ने कहा अभी इस मामले में जांच की जा रही है।

12 पेटी अंग्रेजी शराब समेत दो तस्कर गिरफ्तार  
खेकड़ा। पुलिस ने हरियाणा से तस्करी कर लाई होंडा सिटी कार में लदी 12 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ हरियाणा निवासी दो शराब तस्करों को दबोचा। 
थानाध्यक्ष जितेंद्र यादव ने बताया मंगलवार की सुबह सूचना मिली सिल्वर रंग की होंडा सिटी गाड़ी नंबर एचआर 38 सी 1518 में हरियाणा से अंग्रेजी शराब तस्करी कर भरके लाई जा रही है। एसआई लोकेंद्र शर्मा एवं आबकारी विभाग की टीम के अमित कुमार, जगजीत सिंह, गजेंद्र सिंह आदि ने कार को तस्कर और चालक समेत पकड़ा । तलाशी लेने पर कार से हरियाणा से लाई 30 हजार रुपये कीमत की 12 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। शराब तस्कर प्रवीन पुत्र ईश्वर, शेखर पुत्र रमेश निवासी हरियाणा से की पूछताछ के बाद बताया वह शराब को हरियाणा से तस्करी कर बागपत आदि स्थानों पर बेचने के लिए लाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें