फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिंस ने उड़ीसा में जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी। उड़ीसा में हुई नेशनल भारोत्तोलन प्रतियोगिता में 89 किलो भार वर्ग में मितली गांव के प्रिंस मलिक ने स्वर्ण पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया है। कोच भीम सिंह ने बताया कि उड़ीसा में 19 मार्च से 31 मार्च तक इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें मीतली गांव के प्रिंस मलिक ने 89 किलो भार में जूनियर नेशनल में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। प्रदर्शन के आधार पर प्रिंस मलिक का खेलो इंडिया के लिए चयन हुआ है। प्रिंस का रविवार को गांव पहुंचने पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमेश कुशवाहा, पूर्व प्रधान ठाकुर वीरेंद्र सिंह, सतीश राणा, ठाकुर विजय सिंह, भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष ठाकुर तेजपाल सिंह, मास्टर कंवर पाल सिंह, सुमेंद्र, धनपाल ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें