फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षकों को 9.8 फीसदी ब्याज दर पर मिलेगा लोन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिक शिक्षकों को 9.8 फीसदी ब्याज दर पर मिलेगा लोन
विज्ञापन

बागपत। प्राथमिक शिक्षकों के लिए जिला सहकारी बैंक ने ब्याज में छूट और लोन सीमा में बढ़ोतरी की है। इससे शिक्षकों में खुशी की लहर है। अब वे कम ब्याज दर पर ज्यादा लोन ले सकते हैं। यह योजना प्राथमिक व उच्च प्राथमिक शिक्षक वेतनभोगी कर्मचारी सहकारी ऋण समिति के लिए लागू की गई है। समिति के सचिव डॉ. जितेंद्र नैन ने बताया कि पहले शिक्षकों को आठ लाख रुपये का लोन ही स्वीकृत होता था और ब्याज भी 12 प्रतिशत था। अब जिला सहकारी बैंक मेरठ ने ब्याज में छूट करते हुए इसे 9.8 प्रतिशत कर दिया है। साथ ही ऋण सीमा भी 8 लाख से बढ़ाकर 12 लाख रुपये कर दी है। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ शिक्षकों को इसका ज्यादा लाभ मिलेगा। समिति के पदाधिकारियों ने सभापति नीरज उज्जवल के साथ बैठक कर बैंक का आभार प्रकट किया और योजना की जानकारी दी। उप सभापति देवेंद्र कुमार, बैंक प्रतिनिधि डॉ. पदम सिंह, अमित कुमार, धर्मेंद्र सिंह, रीना और मनोज नैन ने हर्ष व्यक्त किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें