फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी पत्नी पर गांजा बेचने का बना रहा दबाव

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। कोताना गांव का एक युवक अपनी दूसरी पत्नी पर गांजा बेचने का दबाव बना रहा है। महिला के इनकार करने पर बीती देर रात आरोपी ने मारपीट की। पीड़िता रविवार को कोतवाली पहुंची और न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन

कश्यप मोहल्ला निवासी शबाना ने बताया कि उसकी कोताना गांव निवासी शहजाद से तीन साल पहले शादी हुई थी। इसके कुछ दिन बाद तक ठीक चला। फिर शहजाद काम का बहाना बनाकर कई-कई महीने घर से बाहर रहने लगा। शक होने पर जानकारी जुटाई तो पता चला कि शहजाद की आठ साल पहले एक महिला से शादी हो चुकी है। उसके शहजाद से आठ बच्चे हैं। बताया कि विवाद बढ़ने पर शबाना नगर में किराए के मकान में रहने लगी। आरोप है कि शनिवार देर रात शहजाद आया और उस पर गांजा बेचने का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर मारपीट की। शबाना ने आरोप लगाया कि शहजाद साथियों के साथ नगर में गोवंश कटान करता है, लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं करती है। वहीं, सीओ युवराज सिंह ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की जानकारी दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें