डागांव स्थित साधुवृत्ति आश्रम में आयोजित पिच्छिका परिवर्तन कार्यक्रम में मंचासीन जैन साध्वी
- फोटो : KAHKRA
खेकड़ा। क्षेत्र के बड़ागांव स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन साधुवृति आश्रम में विराजमान दो साध्वियों का वर्षायोग समापन और पिच्छिका परिवर्तन समारोह मनाया। श्रद्धालुओं ने माताओं को वस्त्र भेंट किए।
रविवार को क्षुल्लिका वीरमति माताजी, क्षुल्लिका संतोष मति माताजी का वर्षायोग समापन और पिच्छिका परिवर्तन समारोह मनाया। बड़ागांव का साधुवृति आश्रम दानवीर सेठ स्वर्गीय शीतल प्रसाद जैन के परिवार की देखरेख में चल रहा है। आश्रम समिति के महामंत्री डॉ. राजीव जैन ने बताया कि आश्रम में विराजमान क्षुल्लिका वीरमति माताजी और क्षुल्लिका संतोष मति माताजी को वस्त्र भेंट कर वर्षा योग कार्यक्रम का समापन हुआ। पिच्छी परिवर्तन कार्यक्रम भी किया। इस दौरान जनेश्वर दयाल जैन, संजीव जैन, त्रिलोक चंद जैन, महेश जैन, प्रदीप जैन, मुकेश जैन आदि श्रद्धालु शामिल रहे।