फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में कांवड़ मेले की शुरू हुई तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
-पुरामहादेव मंदिर में उत्तरी गेट से जाकर जलाभिषेक करेंगे तो पश्चिमी गेट से वापस आएंगे कांवड़िये
विज्ञापन

फोटो- 4
संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी। पुरामहादेव मंदिर पर लगने वाले चार दिवसीय कांवड़ मेले के लिए तैयारी शुरू हो गई है। मेले को सफल बनाने के लिए रविवार को बैठक कर बैरिकेडिंग, टैंट व अन्य व्यवस्थाओं के ठेके छोड़े गए ताकि समय से कार्य पूरा किया जा सके।
विज्ञापन

पुरा महादेव मंदिर पर 31 जुलाई से तीन अगस्त तक चार दिवसीय श्रावणी मेला लगाया जाएगा। मेले में लाखों की संख्या में कांवड़िये व शिवभक्त जलाभिषेक करने के लिए आते हैं। मेले के लिए सभी व्यवस्थाएं करने के लिए मंदिर प्रांगण में आमसभा की बैठक की गई। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस बार कांवड़ियों के लिए पांच लाख पानी की बोतल की व्यवस्था की जाएगी। गर्मी को देखते हुए लाइन में लगे कांवड़ियों के लिए 20 बड़े कूलर लगाए जाएंगे। पिछले दो वर्षों से मंदिर के पश्चिमी गेट पर कार्य चल रहा था, जिसके चलते वह बंद था। इस बार मेले से पहले ही पश्चिमी गेट भी खोल दिया जाएगा। कांवड़िये उत्तरी गेट से जलाभिषेक करने के लिए मंदिर में जाएंगे और जलाभिषेक कर पश्चिमी गेट से आएंगे। बैठक में संजीव शर्मा, जितेंद्र सिंघल, ब्रह्मपाल प्रधान, सत्यवीर यादव, अनिल शर्मा, टीपी शर्मा, अंकुर शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें