अमूल ने सबसे पहले कदम बढ़ाया, अन्य भी तैयार
यहां दूध कंपनी अमूल ने भी 800 करोड़ का निवेश करने के लिए प्रस्ताव दिया था। अमूल ने सबसे पहले प्लांट लगाने के लिए कार्रवाई शुरू की। जिसमें उन्होंने 90 बीघा जमीन खरीदी है और उस पर प्लांट भी जल्द ही अन्य प्रक्रिया पूरी करने के बाद लगाना शुरू कर दिया जाएगा। इस तरह ही सभी निवेशकों से उद्योग विभाग के अधिकारी बातचीत कर रहे हैं, जिससे ज्यादा से ज्यादा निवेश को धरातल पर उतारा जा सके।
पांच हजार युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद
जिस तरह से निवेश बढ़ा है, उससे यहां रोजगार की संभावनाएं भी काफी बढ़ी हैं। यहां अगर एक हजार करोड़ का निवेश जल्द होता है तो उसे पांच हजार युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद है। क्योंकि करीब चार हजार युवाओं को अमूल तो एक हजार को अन्य उद्योगों में रोजगार मिल जाएगा। अप्रत्यक्ष रूप से भी काफी लोग इन उद्योगों से जुड़ेंगे।
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी से पहले करीब एक हजार करोड़ के निवेश प्रस्तावों पर जमीनी स्तर पर कार्य शुरू करा दिया जाएगा। जिसमें अमूल ने जमीन खरीद ली है तो अन्य भी जमीन खरीदने व अन्य प्रक्रिया को पूरी करने में लगे हैं। - अर्चना तिवारी, जिला उपायुक्त उद्योग