फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: गन्ना बकाया नहीं देने पर मलकपुर मिल के खिलाफ एफआईआर की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। गन्ना बकाया भुगतान नहीं करने पर प्रशासन ने मलकपुर मिल के मालिकों के खिलाफ दूसरी एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी शुरू कर दी है। जबकि पहले दर्ज हुए मुकदमे में मिल मालिकों के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र भी दाखिल किया जाएगा।
विज्ञापन

सांसद डाॅ. सत्यपाल सिंह के सामने किसानों ने मलकपुर मिल से गन्ना बकाया भुगतान दिलाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि मलकपुर मिल पर साढ़े चार सौ करोड़ रुपये गन्ना बकाया भुगतान है। जिसमें एक साल पहले एफआईआर दर्ज कराई गई थी, लेकिन अभी भी गन्ना बकाया भुगतान नहीं दिया गया। जिस पर सांसद डाॅ. सत्यपाल सिंह ने डीएम को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मलकपुर मिल के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर में अभी तक आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल नहीं किया जा सका था। जिसमें अब जल्द ही पुलिस न्यायालय में मिल मालिकों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल करेगी और उन्हें न्यायालय में बुलाया जाएगा। इसके अलावा गन्ना बकाया भुगतान दिलाने के लिए मलकपुर मिल की आरसी भी जारी कराई जाएगी, जिसके लिए मुख्यालय से अनुमति भी मिल गई है। साथ ही मलकपुर मिल के खिलाफ जल्द ही दूसरी एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें